बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खिलाड़ी से कृषक बने धोनी को झारखंड सरकार देने जा रही है यह बड़ी जिम्मेदारी, माही की मंजूरी का है इंतजार

खिलाड़ी से कृषक बने धोनी को झारखंड सरकार देने जा रही है यह बड़ी जिम्मेदारी, माही की मंजूरी का है इंतजार

RANCHI :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास लेने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी का ज्यादा समय खेती में गुजरा है। अब भारत के सबसे सफल कप्तान रहे  महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)का कृषि में रूची  को देखते हुए को झारखंड सरकार बड़ी जिम्‍मेदारी देने की तैयारी कर रही है। झारखंड सरकार टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को कृषि का ब्रांड एम्बेसडर (Brand Ambassador) बनाने की तैयारी कर रही है. कृषि विभाग (Agriculture Department) की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री और अधिकारियों ने विचार कर यह फैसला लिया है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. धोनी अगर राज्‍य सरकार के इस फैसले को स्‍वीकार करते हैं तो वह झारखंड में कृषि के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर होंगे।

कृषि फार्मिंग, पशुपालन के कारोबार से जुड़े हैं धोनी

गुरुवार को हुई राज्‍य कृषि विभाग (Agriculture Department) की समीक्षा बैठक के बाद कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाले भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कृषि, पशुपालन और कुक्कुट पालन में कदम बढ़ा कर कृषि जगत को भी गौरवान्वित किया है. इसलिए कृषि विभाग ने फैसला लिया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को विभाग का ब्रांड एम्‍बेस्‍डर बनाएंगे. उन्‍होंने बताया कि विभाग के अधिकारी समय मिलते ही धोनी से मुलाकात कर उन्हें विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनने का आग्रह करेंगे. हाल में ही झारखंड सरकार ने उन्हें बेस्ट फार्मर के अवार्ड से भी सम्मानित किया था

गौरतलब है कि धोनी फिलहाल 15 आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। जिसके कारण अगले डेढ माह वह खेती से दूर रहेंगे। धोनी आईपीएल के सबसे सफल टीम में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रह चुके हैं। 

Suggested News