बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, इधर से उधर किये गये झारखंड प्रशासनिक सेवा के 112 अधिकारी

JHARKHAND NEWS: बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, इधर से उधर किये गये झारखंड प्रशासनिक सेवा के 112 अधिकारी

रांची: सूबे में झारखंड प्रशासनिक सेवा के 112 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड विकास अधिकारियों का तबादला किया है। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 

अधिसूचना के अनुसार रांची के बेडो के प्रखंड विकास अधिकारी विजय कुमार सोनी को ओरमांझी का प्रखंड विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि सरायकेला-खरसावा के कुकडू के प्रखंड विकास अधिकारी गिरिजा शंकर महतो को रांची के तमाड का प्रखंड विकास अधिकारी बनाया गया है। अभी तक धनबाद के तोपचांची के प्रखंड विकास अधिकारी रहे किस्टो कुमार बेसरा को हजारीबाग के केरेडारी का प्रखंड विकास अधिकारी बनाया गया है। 

विभाग के अपर सचिव राम कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग के स्थायी आदेश के आलोक में राज्य अंतर्गत वैसे प्रखंड, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित नहीं है, वहां अधिसूचित कार्यरत अंचल अधिकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी की शक्ति नियमित प्रखंड विकास पदाधिकारी के पदस्थापन तक प्रदत्त की जाती है। जिन प्रखंडों में अंचल अधिकारी के पद रिक्त है, उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अंचल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा।


देखें पूरी सूची

Suggested News