बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच पुलिसकर्मियों की मौत का आरोपी इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

JHARKHAND NEWS: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच पुलिसकर्मियों की मौत का आरोपी इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गुमला: जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली माधव भगत को गिरफ्तार किया है। पुलिस को माधव की तलाश कई मामलों में थी। यह जानकारी एसपी हरदीप पी जनार्दनन ने दी।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने बताया कि 27 मई की रात गुप्त सूचना मिली कि एक ईनामी भाकपा माओवादी नक्सली कटकाही व घोरहटी क्षेत्र में छुपा हुआ है। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें जिला बल व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। छापेमारी अभियान में घोरहटी इलाके में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम माधव भगत बताया। माधव विस्फोटक सहित कई मामलों में मुख्य आरोपी था। 

माधव 2013 से ही चर्चा में था, तब इसने गुमला जिला पुलिस के गश्ती दल पर चैनपुर बाजार में हमला किया था। हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी। इसके अलावा यह चैनपुर ब्लॉक को भी बम से  उड़ाने के मामले का भी मुख्य आरोपी है। सरकार ने इसके ऊपर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। यह 2013 से ही फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि नक्सली से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। गुमला पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


Suggested News