JHARKHAND NEWS: शादी के एक दिन बाद पेड़ से लटका मिला युवक, हत्या या खुदकुशी पर सस्पेंस बरकरार

DESK: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। घर से करीब 1 किलोमीटर पेड़ से लटका था युवक का शव। हैरानी की बात यह है कि युवक की 27 अप्रैल को ही शादी हुई थी और अगले दिन दुल्हन की विदाई करा वो अपने घर आया था। रात से ही युवक का कुछ पता नहीं था। सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कह रही है।
युवक की पहचान सुरेश गुप्ता के 27 साल के बेटे पिंटू गुप्ता के रूप में की गई। पिंटू की शादी मंगलवार को नावाबाजार के लालगढ़ में हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद दुल्हन के साथ अपने घर आया। घर में खुशी का माहौल था। दिन भर सभी रस्म-रिवाज पूरे किए गए। रात 10 बजे के करीब जब घर के सभी सदस्य सोने चले गए तो पिंटू घर से निकल गया।
इधर, सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि गुरुवार की सुबह युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने पंहुचकर शव को पेड़ से उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए शव को एमएमसीएच भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घर वालों से बात करने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।