JHARKHAND NEWS: कपड़े सुखाने के विवाद को लेकर महिलाओं व पुलिसकर्मी में जमकर मारपीट, थाने पहुंचा मामला

जमशेदपुर: जिले के सिदगोड़ा थानांतर्गत न्यू बारीडीह में शुक्रवार की सुबह कपड़े सुखाने के विवाद को लेकर जोरदार मारपीट हो गयी। यह मारपीट महिलाओं व पुलिसकर्मी की बची हुई। मिली खबर के अनुसार महिलाओं ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिदगोड़ा थाना में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करायी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना न्यू बारीडीह के K2 क्वार्टर की है। रेखा देवी और उनके परिवार के लोगों पर पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मी राजेश कुमार यादव व उनके साथी ने मिलकर जमकर मारपीट की। पीड़ित रेखा देवी व उनके परिवार ने सिदगोड़ा थाने में इसकी शिकायत की है।

अपनी जमीन बताकर पुलिसकर्मी ने कपड़े सुखाने का विरोध किया

पीड़िता ने बताया कि वो कपड़े सुखाने के लिए बाहर आंगन में डाली थी। उसी वक्त उनके पड़ोसी सिपाही राजेश कुमार यादव और उनके लोगों ने मारपीट शुरु कर दी। पुलिसकर्मी का कहना था कि उसने जहां कपड़ा पसारा है, वह एरिया उनका है। इसको लेकर दोनों ओर से वाद-विवाद शुरु हो गया। उसके बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बाद रेखा देवी व उसके साथ की महिलाओं ने भी जमकर मारपीट की। बहरहाल पुलिस को घटना का फुटेज मिला है, जिसे देखा जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें सुनी है। पूरी घटना की छानबीन की जा रही है।

Nsmch
NIHER