बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड पुलिस हो गयी खोखली, DGP ने अधिकारियों को चेताया,संभल जाइए वरना........

झारखंड पुलिस हो गयी खोखली, DGP ने अधिकारियों को चेताया,संभल जाइए वरना........

NEWS4NATION DESK : झारखंड डीजीपी के.एन चौबे ने पुलिस अधकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश का पुलिस संगठन खोखला होता जा रहा है। इसे दुरुस्त करना है और सभी को अपनी जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी। 

डीजीपी ने प्रदेश में गिरती पुलिस व्यवस्था को लेकर सेवारत तथा सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होनें कहा कि दो बिंदु काफी चिंताजनक है। पहला पुलिस प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की व्यवस्था का समाप्त हो जाना तथा दूसरा जिला पुलिस लाईन में एसपी की उपस्थिति तथा परेड आदि का नगण्य हो जाना। 

डीजीपी ने कहा है कि सरकार के वैसे उपक्रम तथा संस्थाएं जहां बड़ी तादाद में कर्मी काम करते है, वहां वार्षिक निरीक्षण बहुत महत्वपूर्ण होता है। संबंधित विभाग के वरीयतम पदाधिकारी भी इसे अत्यंत गंभीरता से लेते है। मैंने खुद रेलवे, केन्द्रीय बल तथा भारतीय सेना में वार्षिक निरीक्षण की गंभीरता को देखा है। निरीक्षणों की बदौलत ही अनुशासन तथा प्रशासन सुचारु रुप से चलता है।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान में मेरे व्यक्तिगत अनुभव तथा वरीय पदाधिकारियों के सुझावों को देखते हुए मैने यह निर्णय लिया है कि थाना, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल तथा एसपी के कार्यालयों के निरीक्षण की मृतप्राय व्यवस्था को पूर्णरुपेण जागृत करना होगा। 

डीजीपी ने कहा है कि नक्सल अभियान अथवा अपराध नियंत्रण के नाम पर व्यस्तता दिखाकर निरीक्षणों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। अगर इसपर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में पूरी पुलिस व्यवस्था खोखली जायेगी। 

कुंदन की रिपोर्ट   

Suggested News