बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लातेहार में बोले जेपी नड्डा, लक्ष्य हमारा सिर्फ एक...इस बार 65 पार

लातेहार में बोले जेपी नड्डा, लक्ष्य हमारा सिर्फ एक...इस बार 65 पार

LATEHAR: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड पहुंचे। लातेहार के चंदवा में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए परवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या के कारण ही हम मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बड़ा हौसला किसी के पास नहीं है। किसी और दल के कार्यकर्ताओं में दम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टी वंशवाद और परिवारवाद पर है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने देश को एक दिशा दी है। झारखंड के विकास की गति को हमें थमने नहीं देना है, लक्ष्य हमारा सिर्फ एक है, इस बार 65 पार।

जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का विरोध विपक्षी दल के नेता सिर्फ इसलिए कर रहे थे, वहां पर उनका वोट बैंक धारा 370 के कारण ही था। धारा 370 हटाए जाने से इनका वोट बैंक ही खत्म नहीं हुआ, बल्कि इनकी रोटी भी खत्म हो गई। सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति थे, जिसने जम्मू-कश्मीर को उस अभिशाप से मुक्ति दिलाने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी भी धारा 370 को स्थाई करने की प्रयास नहीं किया, वजह साफ थी कि कांग्रेस को भी पता था कि 370 देश के लिए सही नहीं है। उन्होंने लातेहार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश राम को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील आम जनता से की।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि इस बार हमलोगों को 65 पार सीटें लानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जी जान में जुट जाएं। जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। भाजपा ने जिस तरह से जनता के हित में विकास कार्य किए हैं, उसके बाद इस बार हम 65 पार सीटें लाएं।


Suggested News