बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिला महामंत्री के हत्या पर भड़की बीजेपी, कहा-लगता है राज्य में जंगलराज आ गया है

जिला महामंत्री के हत्या पर भड़की बीजेपी, कहा-लगता है राज्य में जंगलराज आ गया है

Ranchi  : झारखंड के लातेहार जिला के बीजेपी महामंत्री जयवर्धन सिंह की हत्या कर दी गई। इधर जिला मंहामंत्री की हत्या पर प्रदेश बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड में जंगलराज वापस आ गया है।

उन्होंने कहा है कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में पिछले 6 महीने में नक्सली और अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। नक्सलियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब लेवी मांगने की घटनाएं आम हो गई हैं। नक्सली अब आम नागरिकों  को टारगेट करने लगे है। राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।


प्रतुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस हत्या की कड़ी निंदा करती है और राज्य सरकार से मांग करती है कि वह इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों और साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन के निर्देश पर जयवर्धन सिंह ने अपना लाइसेंसी हथियार जमा कर दिया था। चुनाव के बाद इनके उन्होंने लिखित आवेदन देकर हथियार को वापस रिलीज करने की मांग की था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। इसके लिए दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अगर शीघ्र इस घटना के पीछे भी लिप्त अपराधियों/ नक्सलियों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होगी तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News