बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिले के बुचड़खानों में अवैध रूप से बिक रहा गो-मांस, कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित बजरंग दल ने प्रशासन के फूंका पुतला

जिले के बुचड़खानों में अवैध रूप से बिक रहा गो-मांस, कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित बजरंग दल ने प्रशासन के फूंका पुतला

सिवान। के बड़हरिया प्रखण्ड स्तिथ थाना मोड़ के पास राष्ट्रीय बजरंग  के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया,इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाना प्रभारी और सीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर  मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे,साथ ही पुतला भी दहन किया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज आंदोलन की शुरुआत की गई है, अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई तो आगे इसे और तेज किया जाएगा।

मामले में बजरंग दल के पंकज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक एनजीओ के द्वारा मीरा छपरा में अवैध रूप से चल रहे बूचर खाने में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर छापेमारी की गई थी जिस दौरान 40 हजार किलो अवैध गौ मांस जब्त किया गया था। यह सारा मांस कहां गया, इसके बारे में पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। जवाब मांगने पर बताया गया कि जब्त मांस गाय का नहीं था। बजरंग दल का आरोप है कि बिना जांच किए ही पुलिस ने यह तय कर लिया कि वह गो-मांस नहीं था। आरोप लगाया गया कि मामले में दोषियों को बचाने के लिए पुलिस ने बुचड़खानों के साथ तीन करोड़ की डील की है। 

सौ से ज्यादा अवैध बुचड़खाना

बजरंग दल का आरोप है कि जिले में सौ से ज्यादा बुचड़खाना संचालित किया जा रहा है। जिनमें से अधिकतर अवैध हैं। पूर्व में भी इन अवैध बुचड़खानों पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण बुचड़ खानों के हौंसले बुलंद हैं। गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्रकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर अब भी प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नहीं होती है, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा


Suggested News