बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतन राम मांझी ने दानिश रिजवान को किया पार्टी से बाहर, गंभीर आरोपों में घिरे रिजवान को झारखंड पुलिस ने किया था गिरफ्तार

जीतन राम मांझी ने दानिश रिजवान को किया पार्टी से बाहर, गंभीर आरोपों में घिरे रिजवान को झारखंड पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पटना. जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान पर बड़ी कार्रवाई की है. गंभीर आरोपों में घिरे दानिश रिजवान को मांझी ने पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया है. हालांकि जीतन राम मांझी की पार्टी ने यह भी कहा है कि अगर दानिश दोषमुक्त हो जाएंगे तो उनको फिर से पार्टी में जगह मिल जाएगी. लेकिन, फिलहाल दानिश रिजवान को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है. 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे मांझी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है।

विगत 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया था। सुषमा को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा को दो गोली लगी थीं। अरगोड़ा पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं। एक मामले में उनकी सुनवाई थी।पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूत्र की मदद से आरोपितों की पहचान करने में मदद मिली है। इसी मामले में रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। अब मांझी ने इसी के बाद दानिश रिजवान के खिलाफ कार्रवाई की है. 


Suggested News