बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS : सपा ने निर्वाचन आयोग पर लगाये गंभीर आरोप, कहा वोटर लिस्ट के प्रकाशन में की गयी है भारी गड़बड़ी

UP NEWS : सपा ने निर्वाचन आयोग पर लगाये गंभीर आरोप, कहा वोटर लिस्ट के प्रकाशन में की गयी है भारी गड़बड़ी

UP DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा की एक नवंबर को प्रकाशित वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी की गई है। इसमें 16 लाख 42 हज़ार 756 लोगों के नाम काट दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा की विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 16 लाख 42 हज़ार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। नरेश उत्तम पटेल ने कहा की नियमतः काटे गए नामों को आयोग को प्रकाशित करना चाहिए। आयोग काटे गए नामों का कारण और डिटेल को नहीं बता रहा है। 

राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की सरकार अफ़सरशाही का दुरुपयोग कर रही है। संशोधित और प्रमाणित सूची का प्रकाशन ना करना आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया बाधित की जा रही है। आम जनमानस इस प्रक्रिया को अविश्वसनीय मान रही है।

लखनऊ से कृष्णा मिश्रा की रिपोर्ट 


Suggested News