बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीट एडजस्टमेंट के बाद ही पटना आएंगे मांझी, 28 फरवरी तक लगाएंगे दिल्ली दरबार का चक्कर

सीट एडजस्टमेंट के बाद ही पटना आएंगे मांझी, 28 फरवरी तक लगाएंगे दिल्ली दरबार का चक्कर

PATNA : महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी फिलहाल पटना वापसी के मूड में नहीं हैं। मांझी ने शनिवार को रांची रिम्स में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से मुलाकात के बाद साफ कहा था कि उनकी पार्टी को 4 लोकसभा सीटें चाहिए। 

जीतन राम मांझी ने जिस तरह से मीडिया के सामने आकर अपनी पार्टी के लिए महागठबंधन में हिस्सेदारी मांगी उससे यह बात साफ हो चुकी है कि उन्हें लोकसभा में मन मुताबिक सीटें नहीं मिल पा रही। सहयोगी दलों से तवज्जो नहीं मिलने के बाद मांझी अब फाइनल एडजस्टमेंट का मूड बना चुके हैं। जीतन राम मांझी आज झारखंड में ही रहेंगे। वह रांची से पलामू जाएंगे और सोमवार को रांची से ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मांझी 28 फरवरी तक दिल्ली में ही रहेंगे। 

दिल्ली दरबार मे मांझी के कैम्प करने के पीछे सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना ही वजह माना जा रहा है। लालू दरबार से निराश होकर निकले मांझी को उम्मीद है कि दिल्ली में शायद उनके लिए कुछ बात बने। चर्चा यह भी है कि मांझी को अगर दिल्ली दरबार में भी महागठबंधन खेमे से निराशा मिली तो वह नए सियासी समीकरण गढ़ने की तरफ आगे बढ़ने से भी परहेज नहीं करेंगे। 

Suggested News