बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेवीएम से निष्कासित विधायक कांग्रेस में शामिल हुए तो गिरा देंगे हेमंत सरकार, भाजपा सांसद का दावा

जेवीएम से निष्कासित विधायक कांग्रेस में शामिल हुए तो गिरा देंगे हेमंत सरकार, भाजपा सांसद का दावा

RANCHI : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव के कांग्रेस ज्वाइन करने पर कहा कि अगर JVM के निष्कासित दो विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो वे हेमंत सरकार गिरा देंगे. उन्होंने कहा कि अगर प्रदीप यादव कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो हमारे संपर्क में कांग्रेस पार्टी के 10 विधायक हैं. 

उन्होंने कहा की मैं दावे के साथ कहता हूं सरकार गिरा दूंगा. वहीं बाबूलाल मरांडी की घर वापसी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बड़े नेता हैं. झारखंड में उन्होंने काफी संघर्ष किया है. जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पार्टी ने उन्हें काफी मान सम्मान दिया था. उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री भी बनाया था. 

सांसद ने कहा कि जब बाबूलाल मरांडी भाजपा में आ रहे हैं, तो भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी. 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके कारण बाबूलाल मरांडी ने पार्टी छोड़ी थी. उसके कारण पार्टी आगे नहीं बढ़ पाएगी.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News