NEWS4NATION DESK : जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। देविंदर ने आरोप लगाया है कि पुलिस बल में तैनात एक और वरिष्ठ अधिकारी आतंकवादियों के लिए काम कर रहे हैं। देविंदर के इस खुलासे के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
हालांकि जांचकर्ताओं का कहना है कि यह देविंदर का जांच से भटकाने का एक प्रयास हो सकता है। फिर हम उसके बयान की पुष्टि करेंगे।
आतंकवादियों को ले जाने के लिए देविंदर को मिले थे 10 लाख
जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार देविंदर सिंह को आतंकवादियों को जम्मू ले जाने के लिए 10 लाख रुपये मिले थे। सूत्रों ने बताया था कि पिछले साल सिंह ने पिछले साल हिज्बुल के आतंकवादी नवीद बाबू को जम्मू ले गया था। सूत्रों के अनुसार आतंकवादी नवीद ने सिंह को 8 लाख रुपये दिए थे और वह दो महीने तक जम्मू में रहा था। इसके साथ ही जांच के दौरान यह भी पता चला है कि देविंदर सिंह का ड्रग्स माफिया से गहरा संबंध था।
देविंदर को दिल्ली लेकर आएंगी एनआईए
सूत्रों के मुताबिक एक या दो दिन में एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच रही है और वह देविंदर सिंह को लेकर दिल्ली जाएगी जहां उससे पूछताछ होगी।
बता दें हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को अपनी कार में जम्मू ले जाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। देविंदर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
हिज्बुल मुजाहिदीन का गढ़ त्राल का रहने वाला है देविंदर सिंह
देविंदर सिंह पुलवामा के त्राल का रहने वाला है। यह वही इलाका है जो हिज्बुल मुजाहिदीन का गढ़ माना जाता है। आतंकी बुरहान वानी और जाकिर मूसा इसी इलाके के रहने वाले थे। देविंदर सिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी एक बेटी बांग्लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वहीं बेटा श्रीनगर में पढ़ाई करता है।त्राल में देविंदर सिंह की पैतृक संपत्ति भी है। उसका एक घर जम्मू में भी है।