बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेएनयू छात्र पर राजद्रोह का केस दर्ज, बिहार का रहने वाला शरजील असम को भारत से अलग करने का दिया था भड़काऊ भाषण

जेएनयू छात्र पर राजद्रोह का केस दर्ज, बिहार का रहने वाला शरजील असम को भारत से अलग करने का दिया था भड़काऊ भाषण

NEWS4NATION DESK :असम को भारत से अलग करने की बात कहते विडियो में कथित तौर पर दिखे JNU छात्र शरजील इमाम पर असम और यूपी में केस दर्ज हो गया है। 

अलीगढ़ के SSP के अनुसार 16 जनवरी को AMU में प्रदर्शन में ये भड़काऊ बातें कही गई थीं, जिस पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ है। उसका शाहीन बाग में प्रदर्शन से भी लिंक बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि शरजील इमाम के विवादित वीडियो वायरल होने के बाद उसके बारे में कई खुलासे हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शरजील इमाम शाहीन बाग, अलीगढ़, कानपुर समेत कई शहरों में घूम चुका है और CAA की आड़ में लोगों को भड़का भी रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ CAA को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शरजील इमाम असम को इंडिया से अलग करने की बात कर रहा है।

 JNU से PHD स्कॉलरशरजील इमाम बिहार का...

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों के मुताबिक, शरजील इमाम पटना या फिर बिहार के जहानाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है और JNU से PHD स्कॉलर है। पुलिस की अबतक की जांच के मुताबिक, जामिया हिंसा के पहले शरजील इमाम काफी एक्टिव था, हिंसा के बाद शाहीन बाग धरने के मुख्य आयोजनकर्ताओं में से एक था, बाद में धरना कुछ लोकल नेताओं ने हाईजैक कर लिया। पुलिस के अनुसार, शरजील कुछ दिन से शाहीन बाग में नजर नहीं आ रहा है.और कही अंडर ग्राउंड हो गया है।

क्या है विवादित वीडियो में...

शरजील इमाम ने अलीगढ़ में ये विवादित बयान देते हुए कहा, असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी जिम्मेदारी,  Chicken Neck मुसलमानों का है, इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फौज असम जा ना सके, सारे गैर-मुसलमानों को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा।' इसके अलावा शरजील इमाम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शरजील इमाम, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खाल के साथ नजर आ रहा है।


Suggested News