बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP-JDU का संयुक्त हमला - मलिकपुर में राजद के दबंगों ने लगायी आग, एक्शन का निर्देश

BJP-JDU का संयुक्त हमला - मलिकपुर में राजद के दबंगों ने लगायी आग, एक्शन का निर्देश

PATNA : वैशाली जिले के मलिकपुर में दलितों के घर में आग लगाने की घटना अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गयी है। भाजपा और जदयू ने इस घटना को लेकर राजद और तेजस्वी यादव पर संयुक्त रूप से हमला बोला है। मलिकपुर, राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है जो कि तेजस्वी यादव का चुनाव क्षेत्र है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजद के दबंग लोगों ने दलितों के घर में आग लगायी है। दलितों के साथ मारपीट भी की गयी। उन्होंने इस मामले में वैशाली के एसपी से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। एसपी को तत्काल इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा गया है।

JOINT-ATTACK-OF-BJP-JDU-THE-FIRE-INCARRED-BY-RJD-MEN-IN-MALIKPUR3.jpg

इस घटना के संबंध में जदयू नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्होंने गुरुवार को मलिकपुर गांव का दौरा किया था। अशोक चौधरी ने कहा कि मलिकपुर में जिन घरों में मवेशी रहते थे और कुछ सामान रखा जाता था उनको जलाया गया है। इस घटना के बाद वहां दलित समुदाय में भय का माहौल है। वहां स्थिति को सामान्य करने का दायित्व स्थानीय प्रतिनिधि की है। अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव का नाम लिये बिना कहा कि गरीबों और दलितों की बात करने वाले लोग अब तक सामाजिक तानाबाना को सामान्य करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

JOINT-ATTACK-OF-BJP-JDU-THE-FIRE-INCARRED-BY-RJD-MEN-IN-MALIKPUR2.jpg

तेजस्वी यादव हाल के दिनों में दलित अत्याचार के मुद्दे पर बहुत मुखर रहे हैं। दलित अत्याचार की किसी भी घटना पर वे भाजपा और जदयू को घेरते रहे हैं। अब तेजस्वी यादव के अपने चुनाव क्षेत्र में जब ये घटना हुई है तो उनकी सक्रिता गायब है। तेजस्वी अभी तक पीड़ित परिवार का हालचाल जानने मलिकपुर भी नहीं गये हैं। इससे तेजस्वी के दलित प्रेम की हकीकत को समझा जा सकता है। जब उनके अपने लोगों ने दलितों पर अत्याचार किया तो वे चेहरा बचा रहे हैं।

इस घटना के संबंध में एक पक्ष के बिंदेश्वर पासवान ने बताया कि पिछले सात वर्षों से सिकिल राय से उनका भूमि विवाद चल रहा था। भूमि विवाद का केस लगभग फाइनल होने वाला है। सोमवार को उसी केस की तारीख के लिए चंद्र विजय पासवान हाजीपुर गए थे, जहां मोतीलाल राय से कहासुनी हो गई। उसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोश में आ गए। आगजनी की इस घटना के बाद सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। किसी के पास कुछ नहीं बचा है।

Suggested News