बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क हादसे का शिकार हुईं पत्रकार, जनाजे में शामिल डॉक्टर ने ली बड़ी बेटी की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी

सड़क हादसे का शिकार हुईं पत्रकार, जनाजे में शामिल डॉक्टर ने ली बड़ी बेटी की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी

SUPAUL : निर्मली सुपौल थाना क्षेत्र के हरियाही पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी पत्रकार मो.जन्नत का शुक्रवार की देर रात दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 

गुरुवार की सुबह पत्रकार मो.जन्नत एवं मो.आजाद एक ही बाइक पर सवार होकर एनएच 57 पर भुतहा से मझारी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरियाही पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मुर्गा लदे पिकअप वैन (गाड़ी नंबर डब्लूबी 57 ई 5790) उसे जोड़दार ठोकर मार दिया। जिसमे दोनो बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगो ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया था। जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात जन्नत की मौत हो गई। वहीं मो.आजाद का पटना में इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि मौत की खबर सुनकर उसके पैतृक आवास निर्मली थाना क्षेत्र के दिघीया गाँव मे कोहराम मच गया। उसकी माता और पिता व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। जन्नत अपने पीछे अपनी पत्नी, माता, पिता के अलावे 4 बेटी व 4 छोटे भाई को छोड़ गया। 

डॉक्टर ने ली बड़ी बड़ी बेटी की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी

सड़क हादसे में निधन हुए पत्रकार मो.जन्नत की बड़ी बेटी रौनक प्रवीन को कोसी रक्तवीर समूह के निदेशक डॉ. विनीत शेखर ने गोद लिया है। डॉ. श्री शेखर ने बताया की पत्रकार जन्नत अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके किए गए एक पर एक सराहनीय कार्य मानवता के लिए बड़ा मिसाल है। इसीलिए उन्होंने उसके बड़ी बेटी रौनक परवीन को पढ़ाई लिखाई व शादी का खर्च का निर्वहन करने का फैसला लिया है। 

उन्होंने कहा कि पत्रकार संविधान का चौथा स्तंभ होता है। जो विकट परिस्थिति में भी हमलोगों को निष्पक्ष रूप से चर्चित घटनाएं आदि की जानकारी स्पष्ट रूप से पहुंचता है। पत्रकार जन्नत अपने पीछे 4 मासूम बच्ची को छोड़ गई है। जिसकी बड़ी बेटी रौनक परवीन की सारी जिम्मेदारी का भार लेकर पत्रकारिता के प्रति कर्तव्य निभाया है। ताकि पत्रकारिता जगत में आने से पहले कोसी युवा को किसी प्रकार की हिचक ना हो।

वहीं मोहम्मद जन्नत के मौत की खबर सुनते ही सुपौल के सभी पत्रकार उसके जनाजे में शामिल हुए

REPORTED BY PAPPU ALAM

Suggested News