बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्य सरकार का बड़ा एलान, पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख सहायता राशि, पत्नी को सरकारी नौकरी

राज्य सरकार का बड़ा एलान, पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख सहायता राशि, पत्नी को सरकारी नौकरी

News4nation desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड मामले में संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने विक्रम के परिवार वालों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि, पत्नी को नौकरी और बच्चों को निशुल्क पढ़ाई कि इंतजाम करने का ऐलान किया है।

वहीं पत्रकार विक्रम जोशी मर्डर केस में पुलिस ने 10 लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसने खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से तीन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 6 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी अब भी फरार है।

 गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि दो मुख्य आरोपी रवि और छोटू सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक अवैध हथियार भी जब्त किया गया है।

बता दें गाजियाबाद में बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल यूपी के पत्रकार विक्रम जोशी की आज बुधवार तड़के मौत हो गई। विक्रम ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। विजय नगर इलाके में विक्रम घर के पास सोमवार रात करीब 10:30 बजे बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मारी गई थी। गोली मारने से पहले बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा भी था।


Suggested News