बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर बिहार से झारखंड का सफर होगा आसान, आठ जिलों से रांची सहित दूसरे शहरों के लिए बस सेवा जल्द

उत्तर बिहार से झारखंड का सफर होगा आसान, आठ जिलों से रांची सहित दूसरे शहरों के लिए बस सेवा जल्द

PATNA : उत्तर बिहार के लोगों के लिए बस सेवा के जरिए झारखंड के अलग अलग शहरों में सफर करना अब आसान हो जाएगा। जल्द ही उत्तर बिहार के आठ जिलों से झारखंड के लिए समझौते के तहत बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। सूबे के करीब 200 रूट झारखंड से बस मार्ग से जुड़ेगी। जिन जिलों से झारखंड के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी, उनमें मुजफ्फरपुर के अलावा मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी शामिल है। बताया जा रहा है कि कल पटना में होने वाली राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में इस पर मुहर लगेगी।

प्राइवेट की तुलना में 10-25 फीसदी कम किराया

परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त के कार्यालय के उप परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी किया है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से रांची, टाटा, धनबाद और बोकारो के लिए बसें चलेंगी। अभी इन रूटों पर पहले से दो दर्जन से अधिक निजी बसों का परिचालन भी हो रहा है। लेकिन परिवहन विभाग की बसों का किराया निजी ऑपरेटरों से 10-25 फीसदी कम होगा। बसों के लिए समय-सारणी भी बैठक के बाद तय की जाएगी। 

इन जिलों से भी शुरू होगी बस सेवा

मुजफ्फरपुर के अलावा चंपारण के मोतिहारी से दो और बेतिया से एक रूट पर बसें चलेंगी, जो टाटा के लिए मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। वहीं सीतामढ़ी से टाटा और बोकारो, दरभंगा से रांची, बोकारो और टाटा के लिए बसों का परिचालन होगा। समस्तीपुर से टाटा और मधुबनी से टाटा और बोकारो के लिए बस सेवा शुरू होगी। इनमें से अधिकतर बसें मुजफ्फपुर, हाजीपुर, पटना आदि होकर रांची, बोकारो, टाटा और धनबाद के लिए चलेंगी। 

रांची मुजफ्फरपुर के बीच सिर्फ एक ट्रेन

वर्तमान में निजी बसों के अलावा एक मात्र ट्रेन है, जो मुजफ्फरपुर जंक्शन से हटिया (रांची) के लिए चलती है। यह ट्रेन गोरखपुर से बनती है, जिससे उत्तर बिहार के लोगों के लिए सीमित सीट उपलब्ध होती है। लंबी वेटिंग लिस्ट होती है। बसों के परिचालन से यात्रियों को फायदा हो सकेगा। ऐसे में परिवहन विभाग का मानना है कि इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने पर यात्रियों की अच्छी संख्या उपलब्ध होगी, जिसका फायदा विभाग को भी होगा। 

यह हो सकता है किराया

रूट                         एसी    स्लीपर

मुजफ्फरपुर-रांची      650   750

मुजफ्फरपुर-बोकारो  700   800

मुजफ्फरपुर-टाटा      725   825

Suggested News