बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा कल से दो दिवसीय बिहार प्रवास पर, कई जनसभा को करेंगे संबोधित

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा कल से दो दिवसीय बिहार प्रवास पर, कई जनसभा को करेंगे संबोधित

PATNA: बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार को लेकर देश भर के नेता पहुंच रहे हैं।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं। वे 20 अक्टूबर से दो दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 20 अक्टूबर को किला मैदान, बक्सर में दोपहर 01:00 बजे विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 03:00 बजे वे महाराजा कॉलेज मैदान, आरा में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे शहीद भवन चौक, आरा स्थित होटल पार्क व्यू में एनडीए की बैठक में भाग लेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा प्रत्याशी, विधान सभा विस्तारक, विधान सभा संयोजक, विधान सभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी, उस जिले से प्रदेश के पदाधिकारी एवं एनडीए के सभी गठबंधन के विधान सभा से पांच - पांच प्रमुख लोग शामिल होंगे।

संजय मयूख ने बताया कि अगले दिन 21 अक्टूबर, बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12:50 बजे बड़ा रमना मैदान, बेतिया में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अपराह्न 03:00 बजे मोतिहारी के पिपरा विधान सभा, चकिया में गाँधी मैदान में विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

Suggested News