बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी के 'मन की बात' पटना में सुनेंगे जेपी नड्डा, बैठक को लेकर जोरो से चल रही तैयारियां

PM मोदी के 'मन की बात' पटना में सुनेंगे जेपी नड्डा, बैठक को लेकर जोरो से चल रही तैयारियां

पटना. बिहार में पहली बार भाजपा के सात मोर्चो की संयुक्त बैठक हो रही है। यह बैठक 30 और 31 जुलाई को दो दिवसीय होगी। इसको लेकर जोरो से तैयारियां चल रही है। बैठक का उद्घाटन 30 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि इसका समापन 31 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसके लिए जेपी नड्डा और अमित शाह बिहार आ रहे हैं।

वहीं 30 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में ही सुनेंगे। इसकी जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है। संजय जायसवाल ने मंगलवर को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा के सात मोर्चों की बैठक हो रही है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे और 31 जुलाई को को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। 31 जुलाई को ही कार्यक्रम का समापन कर जेपी नड्डा और अमित शाह दिल्ली लौट जाएंगे।

वहीं सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जासवाल ने कहा कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों के लिए वैक्सीन बनवाया है। यह वैक्सीन देशवासियों को लगायी गयी है। सीएम ने भी वैक्सीन लगायी है। वे जल्द इस वायरस से स्वस्थ हो जाएंगे।

वहीं बताया जा रहा है कि भाजपा के सात मोर्चों की बैठक का मूल उद्देश्य बिहार विधानसभा के 200 सीटों पर तैयारियां करने का है। इसको लेकर भाजपा के शिर्ष नेतृत्व प्रदेश के नेताओं को निर्देश देंगे। बताया जा रहा है कि जिस सीट पर भाजपा मजबूत स्थिति में है, वहां नेता महीने में एक बार दौरा करेंगे। जबकि जहां कमजोर स्थिति में है, वहां हर सप्ताह दौरा करेंगे।



Suggested News