बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनएमसीएच में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी परेशानी

एनएमसीएच में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी परेशानी

PATNA : बिहार के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में आज से जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। सभी जूनियर डॉक्टरों ने आज प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि 2 दिनों पहले एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद महिला की मौत अस्पताल में ही हो गई। 

इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए यह कहा था की डॉक्टरों के वजह से ही पीड़ित महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी किया था। साथ ही डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया था। 

इस घटना के विरोध में आज एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। साथ ही काम करने के दौरान उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद यहाँ इलाज करा रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News