बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में जूनियर इंजीनियर के 6379 पदों पर निकली बहाली, 15 अप्रैल से पहले करें अप्लाई

 बिहार में जूनियर इंजीनियर के 6379 पदों पर निकली बहाली, 15 अप्रैल से पहले करें अप्लाई

पटना : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन  (BTSC) ने सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर बहाली निकली है. विभिन्न विभागों में कुल 6379 पदों पर बहाली निकली है. जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं. 

इस पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता:-

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से  सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 

पदों की संख्या:-

1. योजना और विकास विभाग -सिविल -1298

2. नगर विकास और आवास विभाग -सिविल -49

3. ग्रामीण कार्य विभाग -सिविल- 768

4. लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग - सिविल - 457 और मैकेनिकल - 34

5.भवन निर्माण विभाग - मैकेनिकल - 15 और इलेक्ट्रिकल- 106, सिविल - 310

6. जल संसाधन विभाग - सिविल - 2123 और मैकेनिकल - 237 और इलेक्ट्रिकल- 26

7.सड़क निर्माण विभाग - सिविल -463

8. लघु जल संसाधन विभाग - सिविल - 347 और मैकेनिकल-146

उम्र सीमा:-

न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल 



Suggested News