बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : सीतामढ़ी में युवक को गोलियों से भूना, शरीर में मिले 16 गोली

अभी-अभी : सीतामढ़ी में युवक को गोलियों से भूना, शरीर में मिले 16 गोली

SITAMARHI : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नवसृजित सुप्पी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बीती देर रात कुछ अपराधियो ने एक युवक पंकज सिंह को उसके घर के बाहर ही गोलियों से भून डाला। घटना में गंभीर स्थिति में घायल युवक को पास के ही डॉ वरुण के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवक के शरीर से 16 गोलियां निकाली गई है। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

बताया जा रहा है पंकज सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। हाल ही के दिनों में वह जेल से बाहर निकला था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनदिनों वह स्थानीय पुलिस के लिए मुखबिरी का काम कर रहा था। 

आशंका जताई जा रही है कि पुलिस का मुखबिरी करने को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ बोलने से बच रही है।  

सीतामढ़ी से आदित्यानंद की रिपोर्ट

Suggested News