बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : राजधानी पटना में दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, दो गंभीर रुप से घायल

अभी-अभी : राजधानी पटना में दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, दो गंभीर रुप से घायल

PATNA : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार कार दुकान के अंदर घुस गई है। इस घटना में दो लोगो गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र स्थित पाटलीपुत्रा गोलबंर के निकट एक तेज रफ्तार कार एक टायर दुकान में घुस गई। इस घटना में दुकान पर मौजूद दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घायल दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

स्थानीय लोगों की माने तो कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से टर्निग पर ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह सामने के दुकान में जा घुसी। 

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच  मामले की जांच में जुटी है। 

कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News