बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : नालंदा में घर में घुसकर बुजुर्ग पति-पत्नी को मारी गोली, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

अभी-अभी : नालंदा में घर में घुसकर बुजुर्ग पति-पत्नी को मारी गोली, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

NALANDA : अभी-अभी नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। 

बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपत्ति को गोली मार दी है। इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई है। वहीं पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 

घटना जिले के गोगरी मानुपर की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। 

फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News