बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में मुखिया समर्थक और विरोधी में भिड़ंत, दोनों ओर से हुई फायरिंग, 5 गंभीर रुप से घायल

 छपरा में मुखिया समर्थक और विरोधी में भिड़ंत, दोनों ओर से हुई फायरिंग, 5 गंभीर रुप से घायल

CHAPRA : सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मुखिया के समर्थकों और विरोधियों के बीच भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत में दोनो से फायरिंग हुई है। घटना में 5 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान स्थानीय मुखिया के समर्थक और विरोधी के बीच भिड़ंत हो गई। 

देखते ही देखते ही मामला मारपीट तक पहुंच गया। उसके बाद तकरबीन 4 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News