बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : अनंत सिंह को पटना एयरपोर्ट से सीधा बाढ़ के लिए लेकर निकली पुलिस

अभी-अभी : अनंत सिंह को पटना एयरपोर्ट से सीधा बाढ़ के लिए लेकर निकली पुलिस

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से पटना लाया गया। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस की टीम ने  विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची है। पटना एयरपोर्ट पर अनंत सिहं को मेन गेट से न निकाल कर पुलिस स्टेट हैंगर के दूसरे रास्ते निकाल कर सीधा बाढ़ के लिए रवाना हो गई है।  जहां आज उन्हें बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया जाना है।

गौरतलब है कि 17 अगस्त से लगातार अनंत सिंह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। फरारी के दौरान अनंत सिंह ने कई बार वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था वे बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका भरोसा कोर्ट पर है। वे कोर्ट में ही आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक आवास पर 16 अगस्त को हुई छापेमारी में एक एके 47 और हैंडग्रेनेड बरामद हुआ था। जिसको लेकर अनंत सिंह के खिलाफ यूएपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह से अब पटना पुलिस गुप्त स्थान पर AK 47 और हैंडग्रेनेड को लेकर  पूछताछ करेगी। उसके बाद सोमवार को बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को पेश किया जाएगा।

Suggested News