बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : कुख्यात मुनचुन राय को पुलिस ने किया गिफ्तार, चंद घंटे पहले पीएन मॉल के पास किया था ताबड़तोड़ फायरिंग

अभी-अभी : कुख्यात मुनचुन राय को पुलिस ने किया गिफ्तार, चंद घंटे पहले पीएन मॉल के पास किया था ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने कुख्यात मुनचुन राय को गिरफ्तार किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार मुनचुन को पुलिस ने पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के मैनपुरा से गिरफ्तार किया है। 

मुनचुन ने चंद घंटे पहले राजधानी के प्रसिद्ध पीएन मॉल के पास फायरिंग कर दहशत फैलाया था। सुबह में पीएन मॉल के पास इस अपराधी द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किये जाने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग दहशत से इधर-उधर भागने लगे थे। 

घटना के बाद पाटलीपुत्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी कर उसे मैनपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने उसके पास वह हथियार भी बरामद किया है जिससे फायरिंग की गई थी। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News