बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : मोतिहारी में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

अभी-अभी : मोतिहारी में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली,  हालत गंभीर

MOTIHARI : अभी-अभी पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही  है। जहां बैखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति  को दिन-दहाड़े गोली मार दी है। इस  घटना में दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए है।   घायल दोनो व्यक्तियों के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल दोनो व्यक्ति बाइक से जिला मुख्यालय मोतिहारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अरेराज-मोतिहारी पथ में सेवरहा के नजदीक बाइक सवार अपराधियों ने उन्हे ओवरटेक किया। 

बताया जा रहा पहले अपराधियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और फिर बाइक चला रहे व्यक्ति को  गोली मार दी। इस घटना में जहां  बाइक चला रहा व्यक्ति गोली लगने से और पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से गिर जाने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  घायल दोनो व्यक्ति मलाही के चिन्तामनपुर के रहने वाले बताये जा रहे है। 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को ढंक रखा था। जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किये है। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुटी है।  

Suggested News