बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : पटना में दिन-दहाड़े महिला से लूट, विरोध करने पर मारी गोली

अभी-अभी : पटना में दिन-दहाड़े महिला से लूट, विरोध करने पर मारी गोली

PATNA : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट के दौरान एक महिला को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर पुल के समीप मार्निंग वॉक पर निकली  महिला को  अपराधियों ने उसकी चेन छिनने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। 

गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में  अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं अपराधी इस दौरान फरार हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल   में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की शिकार महिला का नाम रागिनी है और वह राजेन्द्र नगर की निवास है। 

 वहीं घटना के पीछे एक और बात निकल सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने महिला को एक बिल्डर की पत्नी समझ गोली मारी है।  रागिनी  के परिजन ने बताया कि उनके साथ एक बिल्डर की पत्नी भी मार्निग वॉक पर जाती है। ऐसा लगता है कि उन्ही को समझ घटना को अंजाम दिया गया है। 

परिजनों ने बताया  पिछले महीने आठ सितंबर को कदमकुआं थाना क्षेत्र के बीपी कॉप्लेक्स के पास उनके उक्त बिल्डर के भाई जितेंद्र कुमार पर भी अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। उन्हें तीन गोली मारी गई थी। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का इलाज चल रहा है। बदमाश जितेंद्र की पत्नी को ही गोली मारने आए थे पर पहचान न पाने के कारण रागिनी को गोली मार दी। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

पटना से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News