बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : मुजफ्फपुर में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

अभी-अभी : मुजफ्फपुर में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

MUZAFFARPUR : अभी-अभी मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलुहा नदी के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल युवक की पहचान विनोद सहनी के पुत्र विकास कुमार के रुप में हुई है। घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं चल पाया है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।  

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News