बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनतांत्रिक विकास पार्टी बिहार की 25 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अनिल कुमार ने की घोषणा

जनतांत्रिक विकास पार्टी बिहार की 25 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अनिल कुमार ने की घोषणा

PATNA : जनतांत्रिक विकास पार्टी ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसकी घोषणा मंगलवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन दौरान की। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्‍य को देखते हुए पार्टी बिना किसी दल के समर्थन के 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने दम पर बिहार की जनता को एक सशक्‍त विकल्‍प देने का काम करेगी। उन्‍होंने कहा कि आगामी 29 मार्च को पार्टी की ओर से उम्‍मीदवारों की नाम की घोषणा की जायेगी।

अनिल कुमार ने एनडीए और यूपीए गठबंधन पर टिकट की खरीद बिक्री का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से गठबंधन और महागठबंधन का टिकट बेचने का धंधा चल रहा है, वह निश्‍चित रूप से प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं है। लोकसभा चुनाव, दोनों के लिए पैसों का खेल बन कर रह गया है। यह बाबा साहब के संविधान के लिए भी खतरा पैदा करने वाला है। जनतांत्रिक विकास पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में प्रजातंत्र को बचाने के लिए आज हम सबों को अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। वरना, जिस तरह से प्रजातंत्र हारता नजर आ रहा है, वह देश के सही नहीं है।

संवाददाता सम्‍मेलन में अनिल कुमार के साथ जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय कुमार मंडल भी मौजूद रहे।

Suggested News