बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह का पद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला, स्मृति ईरानी को मिला अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार

आरसीपी सिंह का पद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला, स्मृति ईरानी को मिला अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार

Desk. आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया और इस्मृति ईरानी को प्रभार दिया गया है। दोनों का राज्यसभा का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में आज दोनों को इस्तीफा देना था। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दोनों ने अपना इस्ताफा दिया। दोनों के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर ली है।


आरसीपी सिंह पिछले साल ही मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। मांत्रिमंडल के विस्तार में आरसीपी सिंह को पीएम मोदी ने कैबिनेट का हिस्सा बनाया था। उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया गया था। वहीं मुख्तार अब्बास नकबी, नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के शुरू से ही कैबिनेट का हिस्सा थे। वे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री थे। दोनों का कार्यकाल इस साल 7 जुलाई को पूरा हो रहा था। दोनों को इस बर राज्यसाभा का टिकट नहीं मिला। जदयू ने आरसीपी सिंह की जगह खीरू महतो को टिकट दिया और भाजपा ने नकवी का इस बार टिकट काट दिया। बताया जा रहा है कि नकबी को इस बार भाजपा उपराष्ट्रपति का कैंडिडेट बना सकती है। आने वाले महीने में इस साल ही उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है।

वहीं आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी के इस्तीफे के बाद उनके मंत्री पद खाली हो गये। इसका प्रभार ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी को दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Suggested News