बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुंभ 2019 का हुआ आगाज, साधु-संतों व श्रद्धालुओं का पहला शाही स्नान का सिलसिला जारी

कुंभ 2019 का हुआ आगाज, साधु-संतों व श्रद्धालुओं का पहला शाही स्नान का सिलसिला जारी

NEWS4NATION DESK : उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज मेंमहाकुंभ 2019का आगाज हो चुका है। गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों के संगम स्थल पर नागा साधुओं और अन्य अखाड़ों के साधु व संतों के शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं का संगम तट पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। 

5बजे सुबह शुरु हुआ शाही स्नान

आज मंगलवार को सूर्य के मकर राशि में आने के साथ ही तीर्थराज प्रयाग के संगमतट पर कुंभ का महापर्व शुरू हो गया है। कड़ाके ठंड के बाद भी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में प्रयागराज के पग-पग पर धार्मिक आस्था की गर्मी का जोश अपने रंग में नजर आने लगा है। पहले शाही स्नान पर्व पर अखाड़ों के नागा संन्यासियों, महामंडलेश्वरों, साधु-संतों सहित लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर कुंभ का श्रीगणेश कर दिया है।आज सुबह 5 बजे से शुरू स्नान पूरे दिन जारी रहेगा।

सुबह सबसे पहले, 6.05 बजे महानिर्वाणी के साधु-संत पूरे लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान को संगम तट पर पहुंचे। इसके साथ अखाड़ों के स्नान का क्रम प्रारंभ हुआ। सभी अखाड़ों को बारी-बारी से स्नान के लिए 30 मिनट से 45 मिनट तक का समय दिया गया है।

ठंड पर भारी पड़ा आस्था
 
 साधु-संतों के साथ आम श्रद्धालु भी संगम सहित अलग-अलग घाटों पर आधी रात से स्नान कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच घाटों पर नहाने और पूजा पाठ का सिलसिला जारी है। पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने के बाद भी बड़ी तादाद में लोग डुबकी लगा रहे हैं।

Suggested News