बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, 5 लाख का सामान जलकर खाक

कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, 5 लाख का सामान जलकर खाक

भागलपुर। जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र डॉटबाट चौक के निकट सरजुग मंडल बगीचा मे अरविंद शाह पिता बनारसी शाह ग्राम नाथनगर निवासी के कबाड़ी गोदाम में भीषण आग गई। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आग की तेज लपट में आने के कारण कई आम के पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गया। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा आप पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन यह सारी कोशिश नाकाम साबित हुई।

 वहीं गोदाम के संचालक अरविंद साह ने बताया शॉर्ट सर्किट लगने के कारण यह आग लगा है। जिसमें 5 लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। आपको बता दें आग लगने के आधा घंटा के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। जब तक गोदाम जलकर राख हो चुका था वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो अगर घनी आबादी रहती तो इस आग की चपेट में कई घर आ जाते।

गर्मी के कारण हो रहे हैं हादसे

विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी बढ़ने के कारण आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में दुकानों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Suggested News