बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़क IAS अफसर केशव कुमार पाठक का स्थान लेंगे CM नीतीश के खास 'चंचल' कुमार....

कड़क IAS अफसर केशव कुमार पाठक का स्थान लेंगे CM नीतीश के खास 'चंचल' कुमार....

पटनाः सीएम नीतीश के खास व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे चंचल कुमार अब साथ छोड़ रहे हैं। वे लंबे समय से सीएम नीतीश के साथ काम कर रहे थे। अब वे केंद्र में जा रहे हैं। चंचल कुमार जहां जा रहे उस पोस्ट पर बिहार कैडर के ही एक आईएएस अफसर काम कर रहे थे। कुछ महीने पहले ही वो बिहार वापस लौटे हैं। नीतीश सरकार ने बिहार लौटते ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। तब से वह पोस्ट खाली था। उसी जगह पर चंचल कुमार की नियुक्ति की गई है। 

केशव किशोर पाठक का स्थान लेंगे चंचल कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे समय से प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। वह नेशनल हाईवे व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी बनेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय में एडीशनल सेक्रेट्री रैंक स्तर के होंगे। केंद्र सरकार की नियुक्ति संबंधी केबिनेट कमिटी ने इस पर स्वीकृति दे दी है। बता दें, नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर बिहार कैडर के ही तेजतर्रार व कड़क अफसर केशव कुमार पाठक(के.के पाठक) पदस्थापित थे। लेकिन के.के पाठक के प्रतिनियुक्ति से वापस बिहार के लौटने के बाद वह पद खाली चल रहा था। उसी खाली पद को एक बार फिर से केंद्र सरकार ने भरा है और सीएम नीतीश के प्रधान सचिव चंचल कुमार को यह जिम्मेदारी दी है। केंद्र की सरकार ने 18 जनवरी को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. केंद्र की नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने कुल 13 आईएएस अफसरों को केंद्र के मंत्रालय में नियुक्ति के लिए अप्रूव किया है। केशव किशोर पाठक को नेशनल हाईवे व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी के पद से वापस बिहार लौटने के बाद नीतीश सरकार ने मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव बनाया है। 

बता दें आईएएस अफसर चंचल कुमार 1992 बैच के बिहार कैडर के अफसर हैं। वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले से ही वे बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर प्रयासरत थे। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद अब बिहार की सरकार जल्द ही उन्हें यहां से विरमित करेगी।

Suggested News