बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वकील शौहर की नहीं चली दबंगई, थानेदार बीवी ने खिलाई हवालात की हवा

वकील शौहर की नहीं चली दबंगई, थानेदार बीवी ने खिलाई हवालात की हवा

KAIMUR : पुलिस लाइन में मियां-बीवी की लड़ाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। मामला हाईप्रोफाइल था, लिहाजा बीचबचाव करने भी कोई नहीं आ रहा था। सोमवार को पारिवारिक कलह चहारदीवारी लांघकर थाना पहुंच गया था। थानेदार पत्नी और वकील पति के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं। दोनों का मामला कोर्ट में भी चल रहा है। घरेलू विवाद के कारण दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर केस भी कर रखा है।  

वकील पति ने दबंगई दिखाते हुए भभुआ पुलिस लाइन में ड्रामेबाजी शुरू की। लाख समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो महिला थानाध्यक्ष ने भभुआ पुलिस को सूचना दी फिर वकील को गिरफ्तार किया गया।

तलाक को लेकर महिला थानाध्यक्ष और वकील पति के बीच फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं। वकील पति और पुलिस पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर केस कर रखा है। सोमवार को वकील महिला थानाध्यक्ष के घर पहुंचता है और अपने बेटों से मिलने की इच्छा जाहिर करता है। इस पर थानाध्यक्ष समझाती है कि बच्चे घर पर नहीं है। लेकिन वकील महिला की बात को नजरअंदाज कर देता है और उसे धमकाने लगता है। 

हंगामा बढ़ते देख मौके पर पुलिस भी पहुंच जाती है और वकील को पकड़कर थाने ले आती है। उधर, वकील का कहना है कि महिला थानाध्यक्ष और उसकी मां ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की है। वो चोट के निशान भी दिखाता है। भभुआ एसएचओ सत्येंद्र राम ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष का यह पारिवारिक मामला है। सोमवार को महिला ने भभुआ थाने में आवेदन दिया है जिसपर कार्रवाई की गयी है। 


Suggested News