बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऑनलाइन हुआ कैमूर का विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर, अब भक्त घर बैठे चढ़ा सकेंगे प्रसाद

ऑनलाइन हुआ कैमूर का विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर, अब भक्त घर बैठे चढ़ा सकेंगे प्रसाद

KAIMUR : बिहार के  कैमूर स्थित देश के प्राचीनतम मंदिर मुंडेश्वरी धाम मंदिर का प्रसाद लोग अब ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकेंगे। कैमूर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने माता मुंडेश्वरी मन्दिर का वेबसाइट लांच किया। इस वेबसाइट के माध्यम से मां के भक्त  किसी भी दिन मां का विशेष प्रसाद चढ़ा सकते हैं और अपनी इच्छा अनुसार घर तक मंगवा सकते हैं। डीएम ने कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम विश्व का प्राचीनतम मंदिर माना जाता है और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात है ऐसे में इस ऑनलाइन वेबसाइट को अाधिकारिक सूचनाओं की उपलब्धता की दृष्टि से लाया गया है।

कैमूर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इसका सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य दर्शनार्थियों, भक्तों को मां की पूजा और प्रसाद की सुविधा प्रदान करना है जो किसी कारणवश  यहां आकर पूजा प्रसाद अर्पण नहीं कर पा रहे हैं। लोग अब घर बैठे माता मुंडेश्वरी की प्रसाद का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और कूरियर की मदद से ये प्रसाद घर पहुंचाया जाएगा।

वेबसाइट तैयार करने में मुख्य भूमिका वरिष्ठ पत्रकार प्रसून मिश्रा ने निभाई है। प्रसून मिश्रा ने कहा कि वेबसाइट का कंटेंट हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। वेबसाइट में मंदिर का इतिहास और पैराणिक तथ्यों को प्रमाणिक तरीके से दिया गया है। 

मां मुंडेश्वरी विकास परिषद के सचिव अशोक सिंह ने कहा इस मंदिर में बलि नहीं होती है। वेबसाइट से बहुत लाभ होगा जो लोग यहां आकर मां का दर्शन नहीं कर पाते हैं वे वेबसाइट के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे।

कैमूर से देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Suggested News