बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता, एनएच पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता, एनएच पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

KAIMUR : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी   है। पुलिस ने एनएच पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले के एनएच-2 पर लूटपाट की घटनाओं में काफी वृद्धि हो गई थी। अपराधी इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे वाहनो को अपना निशाना बना रहे थे। 

जिसके बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया गया था। उसी अभियान के दौरान पिछले दिनों एक स्कॉर्पियो लूट मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपने कुछ साथियों को नाम का खुलासा किया था। 

एसपी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर गिरोह के 4 और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इनलोगों ने बताया है कि इनका गिरोह गया से कैमूर जिले के बॉर्डर कर्मनाशा तक छोटी बड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे। 

पूछताछ में इनलोगों ने बताया है कि इनके गिरोह में सात सदस्य है। जिनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बचे एक सदस्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News