बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर पुलिस ने अपहृत किशोर को गोवा से किया बरामद, दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

कैमूर पुलिस ने अपहृत किशोर को गोवा से किया बरामद, दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

कैमूर (भभुआ). जिले में अपहरण हुए किशोर को गोवा से पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही दोनों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। मामला सोनहन थाना के पईया गांव का है। 10 अक्टूबर को जय प्रकाश सिंह कुदरा बाजार करने गया, वापस घर नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो गये। काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद 13 अक्टूबर को जयप्रकाश के पिता ने सोनहन थाना में लिखित आवेदन दिया कि उसका बेटा लापता हो गया है।

उसी दिन देर शाम को उसके घर फोन आया कि आपका बेटा का अपहरण हमलोग कर लिए हैं। आप जल्द 5 लाख रुपये देंगे तो छोड़ देंगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस ने भभुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की तो अपहरणकर्ताओं का मोबाइल टॉवर लोकेशन गोवा का था। फिर कैमूर पुलिस ने गोवा पहुंचकर किशोर को बरामद किया। साथ ही दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले पर कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि एक किशोर का कुदरा बाजार करने गया। फिर वापस नहीं लौटा तो उसके पिता ने सोनहन थाना में आवेदन दिया। इसके बाद उसके घर अपहरणकर्ताओं का फोन आया कि आपका बेटे को अपहरण कर लिए हैं। आप 5 लाख रुपये देंगे तो बच्चे को छोड़ेंगे। हम लोग मुम्बई से बोल रहे हैं। इस बात को जब पुलिस को जानकारी हुई तो भभुआ एडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गयी। फिर अपहरणकर्ताओं का मोबाइल नम्बर ट्रेस किया गया तो वह नम्बर गोवा का था। इसके बाद पुलिस ने गोवा जाकर बच्चे को सकुशल बरामद किया और दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Suggested News