बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में जिला शिक्षा पदाधिकारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

कैमूर में जिला शिक्षा पदाधिकारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

KAIMUR : प्रदेश में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गये है। उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है। वहीं पुलिस भी इनपर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। ताजा मामला कैमूर जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी। घटना में गंभीर रुप से घायल संजय सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

 घटना के संबंध में बताया गया है कि कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी बीपीएससी से जिला शिक्षा पदाधिकारी के पदाधिकारी पर चयनित हुए थे। संजय सिंह पटना में ट्रेनिंग कर रहे थे। गुरुवार को वह दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। कैमूर आने के बाद उनके बड़े भाई हरेंद्र सिंह के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान हजरा मोड़ के निकट पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने उनपर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाई। इस घटना में उन्हें तीन गोलियां लगी। 

गंभीर रुप से घायल संजय को आनन-फानन में लोग भभुआ सदर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर हंगामे को शांत कराया। 

वहीं इस मामले को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News