बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर एसपी ने जारी की शराबबंदी कानून से जुड़े केस और गिरफ्तारी की सूची, 70,421 लीटर शराब बरामद और 1308 लोग गिरफ्तार

कैमूर एसपी ने जारी की शराबबंदी कानून से जुड़े केस और गिरफ्तारी की सूची, 70,421 लीटर शराब बरामद और 1308 लोग गिरफ्तार

KAIMUR: शराबबंदी को सफल बनाने के लिए कैमूर पुलिस ने साल 2021 में अब तक 70431 लीटर शराब बरामद की है। जिसमें 1308 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में 875 कांड अलग अलग थाने में दर्ज हुए हैं। वही वाहनों की बात करें तो साल 2021 में 201 बाइक, 98 फोर व्हीलर, 10 तीन पहिया, 1 बस, 19 ट्रक, और एक ट्रैक्टर शराब ढोने के मामले में जब्त हुए हैं ।

जानकारी देते हुए कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लगातार कैमूर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि बीती रात एक ट्रक से 4500 लीटर शराब बरामद हुआ है, जिसमें 471 पेटी शराब थी। वहीं अभी टाटा 407 ट्रक जब्त हुआ है, जिससे बरामद शराब का गिनती जारी है। इसके अलावा कल रात ही एक पिकअप शराब से भरा हुआ जब्त किया है। साल 2021 में अब तक की बात किया जाए तो कुल 70421 लीटर शराब जप्त हुआ है जिसमें 1308 लोगों को शराब के कांड में गिरफ्तार किया गया है।

शराबबंदी कानून से जुड़े थाने में 875 मामले दर्ज हुए हैं। साल 2021 में अब तक 201 बाइक, 98 कार, 10 टेंपो, एक बस,19 ट्रक और एक ट्रैक्टर जप्त हुआ है। इन सभी वाहनों के खिलाफ नीलामी की प्रक्रिया लगातार जारी है। शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए वाहन जांच अभियान और छापेमारी जारी है।


Suggested News