बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूक्रेन में फंसा कैमूर का छात्र, सही सलामत घर लौटने के लिए परिजन कर रहे हैं भगवान से प्रार्थना

यूक्रेन में फंसा कैमूर का छात्र, सही सलामत घर लौटने के लिए परिजन कर रहे हैं भगवान से प्रार्थना

KAIMUR : रूस व यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में हर कोई आहत है। इसी बीच एक कैमूर का छात्र भी यूक्रेन में फंस चुका है। रामगढ़ प्रखंड के गोड़सरा गांव निवासी आर्मी के सूबेदार मेजर पद से रिटायर अक्षय सिंह का पुत्र विकास कुमार सिंह उर्फ प्रिंस जो की यूक्रेन में टेर्नोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। वह एमबीबीएस फोर्थ ईयर का छात्र है। फिलहाल वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुरक्षित है। लेकिन, परिजनों की चिंता बढ़ गई है। 

बताते चलें कि छात्र विकास कुमार की मां इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके ऊपर पिता भाई तथा अन्य परिजनों की साया बनी हुई है। सप्ताह भर से रुस व यूक्रेन की बीच चल रहे विवाद से परेशान पिता ने विकास की घर वापसी के लिए एयर टिकट बूक भी की हुई थी। लेकिन तब तक जंग छिड़ गई। छात्र विकास के लिए पिता भाई और परिजन ईश्वर से सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। युद्ध को लेकर परिवार वाले डरे सहमे हुए हैं। पिता बताते हैं कि हम अपने पुत्र का हाल-चाल मोबाइल के व्हाट्सएप से कर रहे हैं लेकिन टेलीविजन पर चिपके हुए हैं और वहां की ताजा हालात पर नजर रखे हैं।

आर्मी में सूबेदार मेजर पद से रिटायर विकास के पिता अक्षय सिंह ने बताया कि 13 मार्च को विकास की भारत आने की फ्लाइट थी। इस बीच हालात बिगड़ गए। विकास के पिता ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि मेडिकल छात्रों को एयरलिफ्ट कर देशवापसी का बंदोबस्त करें। हम सब अपने छात्रों को अपने देश में आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Suggested News