बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल थम जाएगा प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का शोर, किस दल के कितने उम्मीदवार मैदान में, लोजपा ने कैसे घेरा है जदयू को

कल थम जाएगा प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का शोर, किस दल के कितने उम्मीदवार मैदान में, लोजपा ने कैसे घेरा है जदयू को

पटना...बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार की शाम को थम जाएगा। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान होना है। प्रथम चरण में 16 जिलों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। जिसमें कई दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोना काल में हो रहे चुनाव में इलेक्शन कमिशन के द्वारा दिए गए कोरोना गाइड लाइन का पूरा निर्देश पालन करने को कहा गया है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पहले चरण में नीतीश कैबिनेट के आठ मंत्री

28 अक्टूबर को 16 जिलों में 71 सीटों पर हो रहे मतदान में राज्य सरकार के 8 मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में हैं। इन सबों के भाग्य का फैसला 28 अक्टूबर  को ईवीएम में कैद हो जाएगा। प्रथम चरण में नीतीश कैबिनेट के आठ मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फैसला जनता को करना है। ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल और परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला अगली बार विधानसभा जाएंगे या नहीं इस पर फैसला कल देर शाम हो जाएगा लेकिन चुनाव परिणाम 10 अक्टूबर को आने आएगा।

वहीं, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, बाहुबली विधायक अनंत सिंह ,गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह व रामेश्वर चैरसिया जैसे दिग्गज  मैदान में हैं।

किस दल के कितने प्रत्याशी मैदान में

28 अक्टूबर को प्रथम चरण के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर हो रहे मतदान में राजद के 42, जदयू के 35, भाजपा के 29, कांग्रेस के 21, माले के आठ, हम के 6,  वीआईपी के एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं लोजपा के 42, रालोसपा के 43, बसपा के 27 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि लोजपा के 42 उम्मीदवारों में से 35 जदयू के खिलाफ खड़े हैं। वही 6 हम तथा एक वीआईपी के खिलाफ लड़ रहे हैं।


Suggested News