बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवरात्री के पहले दिन मुजफ्फरपुर में 1051 कुंवारी कन्याओं के साथ निकाली गयी कलश यात्रा, माता रानी के नारे से गूंजा इलाका

नवरात्री के पहले दिन मुजफ्फरपुर में 1051 कुंवारी कन्याओं के साथ निकाली गयी कलश यात्रा, माता रानी के नारे से गूंजा इलाका

MUZAFFARPUR : कलश स्थापना व मां शैलपुत्री के पूजन के साथ आज यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार अश्विनी माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाता है जो इसी माह की नवमी तिथि को समाप्त होता है। 

इसी बीच आज औराई प्रखंड के भरथुआ, बेशी, स्थानीय औराई बाजार समेत विभिन्न जगहों पर मां दुर्गा का पूजा काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सुबह 8:00 बजे से ही औराई बाजार पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा 1051 कुंवारी कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से घूमते हुए लखनदेई नदी में जलबोझी कर माता के पूजा पंडाल में कलश को स्थापित की गई। 

आपको बताते चले की कलश यात्रा के दौरान सभी महिलाएं तथा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा काफी हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए कलश में जल लेकर मां दुर्गा के स्थान पर पहुंचे। आपको बता दें कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है। पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 

मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री है। पर्वत राज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण यह देवी शैलपुत्री नाम से विख्यात हुई। इधर, औराई बाजार पूजा समिति के सदस्य राजकुमार शाह ने बताया कि 1051 कलश यात्रा निकाली गई। वही, यदि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की यदि बात करें तो स्थानीय पुलिस भी चुस्त दुरुस्त दिखी।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Suggested News