बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सम्पत्ति और पैसे के लिए कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BIHAR NEWS : सम्पत्ति और पैसे के लिए कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BHAGALPUR : कहते हैं की बच्चे माँ बाप के बुढ़ापे का सहारा होते हैं। लेकिन भागलपुर में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी माँ की हत्या कर दी गयी। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव के उत्तर बारी टोला में बीते 27 दिसंबर की है। जहाँ कुछ पैसे व संपत्ति के लिए बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां को मौत के घाट उतार दिया। आज इस घटना को अंजाम देनेवाला बुधवा मंडल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

वही पुलिस के द्वारा बताया गया की गुप्त सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त बुधवा मंडल को मधुसुदनपुर थाना के अधिकारियो के द्वारा कोर्ट के बाहर धर दबोचा। वही कुछ लोगो द्वारा बताया गया की उक्त अभियुक्त कोर्ट में सैलेंडर करने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


आप को बता दे की मृतिका नागो देवी के छोटे पुत्र मंगल मंडल ने अपने ही सगे बड़े भाई बुधवा मंडल के खिलाफ हत्या करने का मामला मधुसूदनपुर थाना में दर्ज कराया था। जिसके बाद मृतक महिला नागो देवी की हत्या मामले में कई दिनों से अभियुक्त फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने के बाद  मधुसुदनपुर थाना के द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


Suggested News