बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कलयुगी चाची ने की 3 साल के मासूम भतीजे की हत्या, घर में जमीन खोदकर किया दफन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कलयुगी चाची ने की 3 साल के मासूम भतीजे की हत्या, घर में जमीन खोदकर किया दफन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : जिले में सोमवार को मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। जहाँ एक कलयुगी चाची ने साढे 3 साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया। इस दौरान बच्चे के मुंह मे मिट्टी व पत्थर पूरी तरह से घुसा दिया गया। फिर, उसे कमरे के भीतर ही मिट्टी खोदकर दफना दिया। 


मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के बल्थी रसूलपुर गांव का है। घटना के बाद पूरे इलाके मे कोहराम मचा हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी बोचहा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। साथ ही आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। वही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान विनय कुमार के साढे 3 वर्षीय पुत्र नितिक कुमार के रूप मे हुई है। 

इस मामले को लेकर बच्चे के पिता ने बताया की वे चार भाई है। सभी की शादी हो चुकी है। उनके 3 बच्चे है। दो बेटी व एकलौता बेटा था। वे चारो भाई खेत मे काम करने गए हुए थे। बेटा घर पर ही खेल रहा था। काम कर के लौटे तो बेटा दिखा नही। उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कही नही मिला। इस दौरान आरोपी भाभी घर में मिट्टी ठोक रही थी। बच्चे के बारे मे पूछा तो कहा की मुझे नही पता। मिट्टी ठोकने की वजह पूछा तो कहा की चूहो के वजह से मिट्टी दबा रही है।

लेकिन शक होने पर मिट्टी खोदा गया। मिट्टी खोदने पर बच्चे का पैर बाहर आया। तब जल्दी से  बच्चे को बाहर निकाला गया। वह मृत अवस्था मे था। उसके मुंह मे पूरी तरह से बालू, मिट्टी व पत्थर कोंच दिया गया था। भाभी ने बच्चे को मारकर अपने ही कमरे मे दफना दिया था। मिट्टी गिरी थी और उसने दुर्गंध से बचने के लिए अगरबत्ती भी जला दिया था।  अगरबत्ती जलने के कारण शंका हुई फिर मिट्टी खोदने पर बच्चा मरे हुए हालात में बाहर निकला। मृतक बच्चे के पिता ने बताया की एकलौता बेटा था, किसी से कोई झगड़ा नही था। भाभी ने बच्चे को मारने का कोई वजह भी नही बताई। पुलिस का कहना है की आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News