बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कलयुगी बेटे ने गैस सिलिंडर से मारकर की माता पिता की हत्या, बाल बाल बची छोटे भाई की पत्नी

कलयुगी बेटे ने गैस सिलिंडर से मारकर की माता पिता की हत्या, बाल बाल बची छोटे भाई की पत्नी

MUZAFFARPUR : जिले का पश्चिम क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। आज तड़के सुबह पारु थाना क्षेत्र के खुटाही गांव में एक कलयुगी पुत्र के द्वारा अपने माता पिता को सिलिंडर से कुच के मार दिया गया। सनकी बेटे ने पहले गैस सिलेंडर से दोनों को कूच-कूचकर मारा। उसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया। वही बीच बचाव करने गई छोटे भाई की पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन उसकी भाभो ने अपने सूझबूझ से अपना बचाव किया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय शंभू सहनी व उसकी पत्नी 65 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई है। आरोपी के चंगुल से बचकर भागी उसकी भाभो ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी जंगल मे आग की तरह फैल गई। कुछ ही पल में आस पास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। भीड़ देख कर सनकी बेटा भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन स्थानीय लोगो ने सनकी बेटे को पकड़ कर उसको घर के एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी अजय सहनी घर के अंदर से लोगों को धमकी देने लगा। बता दे कि अजय तीन भाइयों में मंझला है। उसके बड़े भाई संजय सहनी और छोटे भाई विजय सहनी की शादी हो चुकी है। वही अजय अविवाहित है। घटना की सूचना पर पारू, देवरिया समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गयी और अजय को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद भीड़ काफी आक्रोशित हो गई।आक्रोशित भीड़ ने अजय पर हमला करना चाहा। लेकिन ज्यादा पुलिस बल होने के कारण आरोपी को सही सलामत बचा लिया गया। घटना को लेकर गांव में काफी तनाव है। लोग आरोपी को ऑन स्पॉट सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया।

अजय मानसिक रूप से है बीमार

ग्रामीणों का कहना है कि अजय मानसिक रूप से बीमार है। उसका रांची के एक अस्पताल में इलाज भी हुआ था। इलाज के उपरांत हाल ही में वह घर लौटा है। अजय जबसे घर आया है। तबसे हमेशा घरवालों से लड़ाई झगड़ा करता रहता था। कभी कभी घर वालो की हत्या करने की धमकी भी देता था। उसका कहना था कि संपत्ति बेचकर उसे उसके हिस्से का रुपये दे दिया जाए। लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नही थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका रहती थी कि अजय पूरा पैसा बर्बाद कर देगा। इसलिए उन्होंने संपत्ति बेचने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर अजय अक्सर परेशान रहता था। माँ बाप पर ही अक्सर तंज कसता रहता था।

घर मे पहले जमकर पीटा

आरोपी की बहन ने बताया कि अजय बीते कुछ दिनों से पैसा को लेकर अक्सर घर मे लड़ाई झगड़ा कर रहा था। आज सुबह भी उसने पैसा का डिमांड किया था। लेकिन, माता-पिता ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगा। साथ ही माँ बाप को बेरहमी से पीटने लगा। हाथ मे जो सामान मिल रहा था । उसी से मारने लगता था। इसी दौरान उसकी नजर गैस सिलेंडर पर पड़ी। उसने सिलेंडर उठाया और माता-पिता को उससे कुचने लगा। जिससे दोनों अधमरे होकर जमीन पर गिर गए। इतने से भी उसका मन नही भरा तो धारदार हथियार उठा लिया और आराम से बैठकर दोनों का गला रेत दिया। SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छोटी भाई की पत्नी को भी जमकर पीटा

आज अजय पैसा को लेकर काफी गुस्से में था। ऐसा लग रहा था कि उसका मानसिक संतुलन फिर बिगड़ गया है। अजय के छोटे भाई की पत्नी ने बताया कि सुबह जब वह अपने माता पिता को पीट रहा था। तब उसकी भाभो ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन सनकी अजय को कुछ सूझ नही रहा था। सनक की हालत में वह अपने भाभो को भी पीटने लगा। उसकी भी हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन उसने सूझ बूझ से अपने आप को बचाया। उसके बाद वह चीखते चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली। शोर सुनने पर आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए। जिस कारण उसकी छोटे भाई की पत्नी की जान बच गई।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट

Suggested News