बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार काम करने में विश्वास रखती है ― चन्दन यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार काम करने में विश्वास रखती है ― चन्दन यादव

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार सभी को साथ ले कर चलते हुए आपसी भाईचारे के साथ भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में बिहार का विकास कर रही है. आज मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बेलागंज पाई बिगहा - घेजन पुल का शिलान्यास विडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिय किया गया. ज्ञात हो 12 सितम्बर को मेरे ( चन्दन यादव, प्रवक्ता सह संगठन प्रभारी नालंदा , अरवल एवं गया जदयू,बिहार नगर निकाय ) जनता दर्शन एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी व्यक्तियों ने बताया था कि पाई बिगहा - घेजन पुल निर्माण हेतु कुछ सामाजिक लोग जल सत्याग्रह किए हुए हैं एवं पुल निर्माण न होने की स्थिति में वोट बहिष्कार का बात कहा रहें हैं और वो सभी काफ़ी रोष हैं. इसके बाद यादव नदी के बीच सत्याग्रह स्थल पर गए एवं सारी समस्याओं को समझते हुए सत्याग्रह स्थल से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता से वस्तुस्थिति कि जानकारी लिया. सभी बातों को विभाग के मंत्री नन्द किशोर यादव से एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश रॉय को इसकी जानकारी उपलब्ध करायी. साथ ही लोगों को आश्वस्त किया गया की 24 सितम्बर से पहले इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा कर दिया जाएगा, और पुल निर्माण कार्य को ससमय पूरा भी करवा लिया जाएगा. 

इसी कड़ी में आज 22 सितम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का शिलान्यास कर दिया गया. पुल निर्माण स्थल पर क्षेत्रीय विधायक और जदयू प्रवक्ता चन्दन यादव,विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के उपस्थित में लोकार्पण किया गया. 

मौके पर यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास के नए आयाम कायम कर रहा है. ये सारे काम बहुत पहले हो जाने चाहिए थे. लेकिन ये स्थानीय जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वो विकास कार्यों में रुचि लें, सरकार अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर नज़र बनाये हुए हैं. अगर सभी लोग मिल कर विकास ने रुचि लेंगे तो बिहार को देश में एक अलग पहचान मिलेगी. सभी ग्रामीणों और आम - अवाम का यादव ने आभार जताया कि भारी वर्षा में लोग उपस्थित हो कर माननीय मुख्यमंत्री के विकास कार्यो के गवाह बन रहें हैं. 

यादव के साथ जदयू बिहार नगर निकाय के उपाध्यक्ष जनाव साबिर अंसारी, मेहंदी हसन, गया जदयू नगर निकाय अध्यक्ष साबिर हैदर राजा, महानगर अध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी, जदयू नेता चन्दन शेखर, विनय यादव, संतोष कुशवाहा, छात्र नेता शशि चौधरी, राकेश यादव, रंजन घोष, दिनेश यादव, मिथिलेश कुशवाहा, पिंटू यादव, विनोद यादव, रणधीर यादव, टिंकू यादव, संजय कुशवाहा, उत्तम शर्मा, विजय कुशवाहा, राजू पाठक, धीरज सिंह, विवेक कुमार एवं अन्य गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता और पाई बिगहा एवं बेलागंज के स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए. 

Suggested News